राष्ट्रीय प्रतीक एवं चिन्हों से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारीयाँ
दोस्तों इस पोस्ट में हम राष्ट्रीय प्रतीक एवं चिन्हों से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारीयाँ दे रहे है, जो IBPS, RRB, Railway, LDC, Bank, P.O., Clerk, SSC, UPSC, RPSC और किसी भी अन्य परीक्षा के लिए उपयोगी साबित हो सकते है. इस पोस्ट को बनाने में सावधानी पूर्वक काफी तथ्य लिए गए है, अगर कोई और तथ्य छुट गए हो तो आप हमें कमेन्ट बॉक्स में जरुर बताएँ
राष्ट्रीय प्रतीक एवं चिन्हों से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारीयाँ
- भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है जिसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 हैं
- तिरंगा के बीच में एक चक्र है जिस रंग नीला है तथा जिसमें 24 तीलियां है
- राष्ट्रीय ध्वज के निर्माता पिंगली वेंकैया थे
- राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप संविधान निर्मात्री सभा द्वारा 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया
- आम लोगों को राष्ट्र ध्वज ससम्मान कराने की अनुमति 26 जनवरी 2002 से प्रदान की गई
- भारत के झंडा गीत विजयी विश्व तिरंगा प्यारा की रचना श्री श्यामलाल गुप्त पार्षद ने की थी
- शक संवत पर आधारित भारत के राष्ट्रीय कैलेंडर को 22 मार्च 1957 को अपनाया गया
- राष्ट्रीय कलेंडर का प्रथम माह चैत्र तथा अंतिम महीना फाल्गुन होता है
- भारत का राष्ट्रीय चिंह अशोक चक्र है जो सारनाथ स्थित सिंह स्तंभ में अंकित है
- भारत सरकार ने राष्ट्रीय चिन्ह को 26 जनवरी 1950 को अपनाया
- राष्ट्रीय चिह्न में देवनागरी लिपि में लिखा सत्यमेव जयते मुंडकोपनिषद से लिया गया है
- राष्ट्रीय चिन्ह के मूल स्तंभ में चार सिंह है
- रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित जन गण मन को संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को भारत का राष्ट्रगान स्वीकार किया
- राष्ट्रगान को सर्वप्रथम 27 दिसंबर 1911 को कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया जिसके अध्यक्ष पंडित बिशन नारायण दत्त थे
- राष्ट्रगान को रविंद्र नाथ टैगोर ने सर्वप्रथम जनवरी 1912 में तत्वबोधिनी पत्रिका में भारत भाग्य विधाता शीर्षक से प्रकाशित किया तथा 1919 में मॉर्निंग सॉन्ग ऑफ इंडिया के नाम से अंग्रेजी अनुवाद किया
- राष्ट्रगान गाने में 52 सेकंड लगते हैं
- बांग्ला साहित्यकार बंकिमचंद्र चटर्जी रचित वंदे मातरम को संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगीत स्वीकार किया
- राष्ट्र गीत का प्रथम प्रकाशन 1882 में बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास आनंद मठ में हुआ था
- राष्ट्रगीत को सर्वप्रथम 1896 में कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया जिसके अध्यक्ष रहमतुल्लाह सयानी थे
- राष्ट्रगीत के प्रथम गायक पंडित ओंकारनाथ ठाकुर थे, जिसकी धुन जदुनाथ भट्टाचार्य ने बनाई थी.
- राष्ट्रगीत का अंग्रेजी अनुवाद अरविंद घोष तथा उर्दू अनुवाद आरिफ मोहम्मद खान ने किया
- राष्ट्रीय गीत गाने में 65 सेकंड लगते हैं
- संसद के अधिवेशन का प्रारंभ जन गण मन से तथा समापन राष्ट्रगीत वंदेमातरम से होता है
- राष्ट्रीय पुष्प कमल (नेलम्बो न्यूसीफेरा गार्टन) है
- राष्ट्रीय पक्षी मोर (पावो क्रिस्टेटस) है.
- राष्ट्रीय पशु बाघ (पैन्थरा टाइग्रिस-लिन्नायास) है
- राष्ट्रीय फल आम (मेनिगिफेरा इंडिका) है
- राष्ट्रीय वृक्ष बरगद (फाईकस बेन्धालेंसिस) है
- भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन है














![Chhattisgarh Gk [Current Affairs] in Hindi -CGVYAPAM Patwari Exam Solved Paper chhattisgarh gk [cg current affairs] in hindi -CGVYAPAM patwari exam solved paper with general knowledge questions and answers in hindi of the cg state quiz.](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEijJ5iI3TDhobI1GUE2WwlUMnoJFs7mDJhw8pELPyFuMx-mdvyhTjem8RGnfP6Gu-ZhGsJZdrweoNNtyPAQ8s1DkmI27q0lFRyT7GNDRFI0_7H3fCgpNtlntf77tehyphenhyphenoSpj-7JQ9QHsYXm7/s320/cg+current+affairs+hindi.jpg)



